राशिफल 20 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 20 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल-  इस साल बेहतर सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

तुला (Libra) : आज के दिन मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागे नहीं। इसमें कुछ अच्छा छिपा हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। क्या न करें- आज अपने कार्य को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है। खुद उसकी जिम्मेदारी लें।

धनु (Sagittarius) : आज नौकरी में तरक्की के आसार बन रहे हैं। व्यापार में जैसे-तैसे काम चलता रहेगा। क्या न करें- आज किसी के लिए गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।

मकर (Capricorn) : आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। क्या न करें- आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। क्या न करें- व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।

मीन (Pisces) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। क्या न करें- किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ