राशिफल 21 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 21 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। इस साल पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है।

मेष (Aries) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।

वृष (Taurus) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- कहीं बाहïर निकलने से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें।

सिंह (Leo) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वरना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo) : आज भाग्यवश आपका साहस बढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ