अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। इस साल पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है।
तुला (Libra) : आज के दिन बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज आप किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे।
वृश्चिक (Scorpio) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें।
धनु (Sagittarius) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न करें।
मकर (Capricorn) : आज के दिन आपको अचानक धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी आकस्मिक वृद्घि होगी। इसको लेकर मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं।
कुंभ (Aquarius) : आज अचानक आपको गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।
मीन (Pisces) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks