हिमाचली शादी में नाटी डालना पड़ा महंगा, दूल्हे समेत 21 को हो गया कोरोना

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली शादी में नाटी डालना पड़ा महंगा, दूल्हे समेत 21 को हो गया कोरोना

हमीरपुर: कोरोना काल में शादी की संख्या बढ़ती ही जा आ रही है। एकतरफ लोगों को शादी की जल्दी है और 20 लोगों के शामिल होने की नियम को भी ताक पर रख दे रहे हैं। ताजा मामला नादौन उपमंडल की बल्डूहक पंचायत के कोहाल गांव का है जहां सैकड़ों लोगों के साथ नाटी डालना आयोजक को महंगा पर गया।

शादी के बाद बिगड़ने लगी थी घर के लोगों की तबियत:

मिली जानकारी के अनुसार उक्त शादी में शामिल हुए 21 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं। संक्रमित लोगों में दूल्हा और दुल्हे के परिजन भी हैं। बता दें कि एक मई को गांव में विवाह समारोह हुआ था। परिजनों ने घर में भोजन पकाने के लिए एक महिला को पहले ही बुला लिया था। वह रिश्तेदारों के लिए भोजन बना रही थी। इस महिला के पति के करोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी राशन वितरण के नियमों में हुआ बदलाव, रोज 50 लोगों को ही मिलेगा; जानें

शादी के बाद शामिल हुए लोगों की तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद 10 मई को घरवालों तथा विवाह में शामिल होने वालों के सैंपल लिए गए। आज बुधवार को आई रिपोर्ट में शामिल हुए 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें करीब दो दर्जन लोग विवाह में भाग लेने वाले या दूल्हे के रिश्तेदार हैं। विभाग लिस्ट बना रहा है, ताकि संक्रमित लोगों के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके। 

पंचायत का कुल आंकड़ा हुआ 26:

बता दें कि इस विस्फोट के साथ अब पंचायत में कुल 26 लोग संक्रमित हैं। इससे पूर्व पिछले कुछ दिनों में 10 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे, जो अब आइसोलेशन से बाहर आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पंचायत प्रधान निमो देवी तथा उपप्रधान सरवन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ