अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और मन खुश रहेगा। आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मेष (Aries) : आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी और अपने जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। क्या न करें- आज अपने धन को फालतू में खर्च न करें।
वृष (Taurus) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए दूसरों से आर्थिक मदद न लें।
मिथुन (Gemini) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आज आप बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें।
कर्क (Cancer) : आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।
सिंह (Leo) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें।
कन्या (Virgo) : आज आपकी आमदनी के स्रोतों में इजाफा होता नजर आ रहा है। क्या न करें- आज किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता से खान-पान पर असंयम न बरतें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks