अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस वर्ष शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और मन खुश रहेगा। आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
तुला (Libra) : आज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश भी कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार के निवेश के मामले में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही निर्णय लें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज का समय आर्थिक मामलों के लिए एकदम अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज छोटे-छोटे विवादों से बचकर रहें।
धनु (Sagittarius) : आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में धन खर्च हो सकता है। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। क्या न करें- मानसिक चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें।
मकर (Capricorn) : आज आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। क्या न करें- आज किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी।
कुंभ (Aquarius) : आज कुछ व्यावसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ अप्रिय का संभाषण करने से बचना होगा।
मीन (Pisces) : आज आपका चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। क्या न करें- आज यदि कुछ नया करने जा रहे हैं, तो बिल्कुल भी न करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks