राशिफल 25 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 25 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल-  इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

मेष (Aries) : आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब होंगे, जो आपको परेशान कर रही थीं। क्या न करें- जितना संभव हो सके खुद को आवेश में आने से बचाएं।

वृष (Taurus) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें-धर्य के साथ काम करें। आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन (Gemini) : परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

कर्क (Cancer) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी सदस्य के बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है। क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo) : इस समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं।

कन्या (Virgo) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें-आज खुद के काम को टालें नहीं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ