अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। संतान की तरफ से कुछ मतभेद हो सकते हैं।
मेष (Aries) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- नौकरी करने वाले लोग बेवजह काम का तनाव न लें।
वृष (Taurus) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी महिला के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज प्रेम में विश्वसनीयता न खोएं।
मिथुन (Gemini) : आज भाइयों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें।
कर्क (Cancer) : आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध करने के लिए आज समय उपयुक्त नहीं है।
सिंह (Leo) : आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तनाव न आने दें।
कन्या (Virgo) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks