हिमाचल शर्मसार: 6 लोगों ने किया किशोरी से गैंगरेप; अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लूटी इज्जत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल शर्मसार: 6 लोगों ने किया किशोरी से गैंगरेप; अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लूटी इज्जत

शिमला। हिमाचल प्रदेश से एक ऐसे क्रूर वारदात की खबर सामने आ रही है, जिसे पढने के बाद आप एक बार के लिए जरूर सिहर जाएंगे। ताजा अपडेट के अनुसार  किन्नौर जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ 6 युवकों द्वारा रिकांगपिओ व शिमला समेत कई अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात की खबर सामने आई है। किन्नौर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए रिकांगपिओ, शिमला सहित बिलासपुर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजधानी से बरामद हुई नाबालिग, ट्रक और टैक्सी ड्राइवर भी आरोपी 

पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने मामले की पुष्टि की है और इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 19 मई को उक्त लड़की के पिता ने रिकांगपिओ थाना में लड़की के अपहरण करने का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद 20 मई को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीम गठित कर प्रदेश के कई स्थानों पर छापा मारा। जिस में लड़की को शिमला के घणाहट्टी से बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना से राहत: 25000 से नीचे आए एक्टिव केस, जान गंवाने का सिलसिला जारी- आज 61 गुजरे

पुलिस ने लड़की से की पूछताछ में कई दर्दनाक दास्तां सामने आई है। एसपी ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उक्त लड़की ने बताया कि उसके साथ अलग-अलग जगहों पर 6 व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल जांच किया गया है। वहीं, पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 6 युवकों शिमला, बिलासपुर सहित रिकांगपिओ से गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिनदहाड़े चली गोलियां: एक की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल

रिकांगपिओ से गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायलय में पेश कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य व्यक्ति जो बिलासपुर व शिमला से गिरफ्तार किया गया है। अन्य तीनों को भी जल्द किन्नौर लाया जएगा। इस बड़ी वारदात में एक ट्रक व टैक्सी वाहन को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी 6 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ