राशिफल 7 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 7 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल। 

अगर आज है आपका जन्मदिन तो कुछ ऐसा बीतेगा साल- इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।

मेष (Aries) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।

वृष (Taurus) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें।

सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं।

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ