यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया
यहां पर एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला 8 माह की गर्भवती थी। मृतक महिला के परिजनों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्षीय डिंपल तीन-चार दिनों से बीमार थी और कोरोना संक्रमित भी थी। जिसके चलते उसे नाहन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान
यहां पर देर रात महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। देखते ही देखते महिला ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया और इसी के साथ ही महिला के पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ श्याम कौशिक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks