यह भी पढ़ें: हिमाचल के अस्पताल का कारनामा: जिंदा कोविड मरीज को बता दिया मृत, परिजनों के दे दी दूसरे की देह
मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर दहेज को लेकर उसे तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस को दिए गए बयान में ससुराल वालों ने बताया कि शालू को रिहायशी मकान की दूसरी मंजिल में पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए देखा तो वह यह देख कर दंग रह गए। उन्होंने शव का नीचे उतारा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन नशेड़ी युवकों ने तोड़ा नाइट कर्फ्यू, रात भर खानी पड़ी हवालात की हवा
महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शालू की शादी अगस्त 2020 को विवेक कुमार से हुई थी। शालू का पति विवेक, सास, चाचा ससुर व चाची सास उसे दहेज के लिए अकसर तंग किया करते थे।
इसके बारे में कई बार शालू ने उन्हें फोन पर भी बताया। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या का पंखे से लटका दिया है। उनका कहना है कि आत्महत्या ही की थी तो इस बारे उन्हें क्यों सूचित नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत
उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा व एसपी कांगड़ा से मांग की है कि शालू के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए। पुलिस देहरा प्रभारी कुलदीप ङ्क्षसह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 34 और 304-बी आइपीासी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks