हिमाचल: ऐसा बेटा ना ही दे भगवान! 82 साल की मां को लगा दिया 14 लाख का चूना, केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ऐसा बेटा ना ही दे भगवान! 82 साल की मां को लगा दिया 14 लाख का चूना, केस दर्ज

ऊनाः कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं रह सकते इस लिए उन्होंने मां को बनाया है। मां अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करने को व किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती है। लेकिन कुछ औलादें ऐसी भी होती हैं जिनको अपनी मां की कुर्बानियां नजर नहीं आती हैं। 

इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के ऊना जिले से सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी 82 साल की मां को ही 14 लाख रूपए का चूना लगा दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक बेटे को ताउते ने निगला: दूसरे की तलाश में स्‍वजन मंगलौर रवाना

ऐसे में बूढ़ी मां ने पुलिस के पास इस मामले के लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि 82 वर्षीय वृद्ध महिला कांता देवी निवासी विवेक नगर ने अपने ही बेटे पर धोखे से 14 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। बूढ़ी मां का कहना है कि उनके बेटे ने अलग-अलग बैंक अकाउंट से पैसे निकालकर प्रयोग कर लिए हैं। इस बारे में उनके बेटे ने उनको कोई सूचना तक नहीं दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में समा गया तेज रफ़्तार ट्रक, पिता ने तोड़ा दम- बेटा पहुंचा अस्पताल

वहीं, पुलिस को दी शिकायत में बूढ़ी महिला ने बताया कि मेरे बेटे रमन कुमार ने मेरे साथ 14 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है। शिकायत में कांता देवी ने बताया कि उनके बेटे रमन कुमार ने धोखा करते हुए एचडीएफसी बैंक से 2.93 लाख, कोऑपरेटिव बैंक बदोली से 6.15 लाख रूपए निकाल लिए हैं। इसके अलावा अन्य लाखों रूपए की राशि भी उनसे हड़पी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की ये 45 वर्षीय महिला चल रही है लापता: आपका एक शेयर करेगा ढूंढने में मदद

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बेटे ने सारे पैसे बिना उनके हस्ताक्षर से निकलवाए हैं। कांता देवी का कहना है कि इस बात का पता उन्हें तब लगा, जब वो पैसे निकलवाने के लिए बैंक पहुंची। इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है। वहीं, इस मामले के संबंध में आरोपी बेटे से पूछताछ जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ