शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल नई जिम्मेदारी के साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है. व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है. अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे. कार्य से संबंधित नए प्रोजेक्ट भी मिलेंगे. कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे.
मेष (Aries) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी. परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे. कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं. क्या न करें- छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं.
वृष (Taurus) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है. यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा. शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी. क्या न करें- आज मानसिक चिंता न करें.
मिथुन (Gemini) : आपका हौसला बुलंद रहेगा. कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन स्थितियों पर विजय पा सकने में सफल होंगे. क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं.
कर्क (Cancer) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं. अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे. क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, मदद से पीछे न हटें.
सिंह (Leo) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं. काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है. आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी. क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत न करें.
कन्या (Virgo) : आज के दिन खरीददारी में व्यस्त रहेंगे. खर्च में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी. एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे. क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला न लें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks