शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है. व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं. बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और मन खुश रहेगा. आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं. गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है. पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मेष (Aries) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. विवाद करने से बचें. इससे घर में शांति बनी रहेगी. आपके विश्वासपात्र पूरी तरह साथ नहीं देंगे. क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
वृष (Taurus) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं. निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है. क्या न करें- दूसरों की गाड़ी या वस्त्रों का उपयोग आज न करें।
मिथुन (Gemini) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है. आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे. क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का लॉन्ग टर्म निवेश न करें।
कर्क (Cancer) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा. क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
सिंह (Leo) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें. परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें. क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें.
कन्या (Virgo) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा. कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी. आज दिन खर्चीला रहेगा. क्या न करें- दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल न करें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks