शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा. परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे.
मेष (Aries) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा. सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी. क्या न करें- आज अपने साथियों के साथ मतभेद न रखें.
वृष (Taurus) : आज व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे. नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी. क्या न करें- आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है, लापरवाही न करें.
मिथुन (Gemini) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा. अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी. नौकरी वालों के लिए समय ठीक नहीं है. क्या न करें- आलस्य न करें.
कर्क (Cancer) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे. समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तभी आप-अपने मकसद में कामयाब होंगे. क्या न करें- आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें.
सिंह (Leo) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है.
कन्या (Virgo) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है. घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा. क्या न करें-आज अपना व्यवहार नकारात्मक न रखें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks