राशिफल 06 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 06 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा. परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे.

तुला (Libra) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. क्या न करें- किसी अनजान शख्स से सलाह न लें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी. कार्य योजनाओं में विचार विमर्श होगा. सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा. क्या न करें- नए अनुबंध के लिए आज का दिन सही नहीं है.

धनु (Sagittarius) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे. विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. क्या न करें- प्रेम में खुद को अविश्वसनीय पात्र न बनाएं.

मकर (Capricorn) : आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे. काम का बोझ ज्यादा हो सकता है. क्या न करें- वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को आज मुद्दा न बनाएं.

कुंभ (Aquarius) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज आप एकांत में समय न बिताएं.

मीन (Pisces) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें. नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव में न फंसें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ