राशिफल 08 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 08 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में सहकर्मियों और वरिष्ठों का साथ मिलेगा. स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी. व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे.

मेष (Aries) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे. क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे न बोलें.

वृष (Taurus) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा. परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं.

मिथुन (Gemini) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें.

कर्क (Cancer) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे. क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें.

सिंह (Leo) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा. कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न रखें.

कन्या (Virgo) : आपका हौसला बुलंद रहेगा. कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे. क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ