शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में सहकर्मियों और वरिष्ठों का साथ मिलेगा. स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी. व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे.
तुला (Libra) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें. क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है. सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं. क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें.
धनु (Sagittarius) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, खर्च में वृद्धि होगी. क्या न करें- आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है. बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें.
मकर (Capricorn) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा. प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें.
कुंभ (Aquarius) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा. क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे.
मीन (Pisces) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है. क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम न लें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks