शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष (Aries) : अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे। बदलते मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है, इसलिए लापरवाही ना बरतें।
वृष (Taurus) : वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए भविष्य संबंधी योजनाओं पर कुछ विचार विमर्श करेंगे। आज के दिन मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए चलना होगा। आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उनके प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा। परिवार का साथ व प्यार आपको खुश व संपन्न रखेगा।
मिथुन (Gemini) : यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।
कर्क (Cancer) : जीवन से संबंधित अलग-अलग बातों में संतुलन बनाए रखने की आज आवश्यकता होगी। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
सिंह (Leo) : आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।
कन्या (Virgo) : पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ काम आज किसी की मदद से बन सकता है जिससे आपको सुकून और राहत मिलेगी। कुछ समय बच्चों तथा घर की समस्याओं को सुलझाने और उनकी मदद करने में भी व्यतीत होगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks