राशिफल 09 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 09 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला (Libra) : जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। नजदीकी यात्रा को भी स्थगित रखना उचित रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio) : नए शुरू किए गए कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश आप जारी रखेंगे। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius) : पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना ही करें। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मकर (Capricorn) : दिन के आरम्भ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। केवल सोच-विचार करते रहने के कारण आप किसी भी प्रकार के निर्णय तक आज पहुंच नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। मित्रों और परिवार द्वारा सहयोग पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज ग्रह गोचर अनुकूल है। समाज तथा परिवार में आपके किसी विशेष कार्य की सराहना होगी। आप अपनी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर घर में निर्माण संबंधी कोई कार्य चल रहा है तो उसमें बाधाएं आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

मीन (Pisces) : खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ