राशिफल 10 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 10 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।

मेष (Aries) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे. क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।

मिथुन (Gemini) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है. क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें. क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें.

कन्या (Virgo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ