शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है. जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।
तुला (Libra) : भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा. क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं.
वृश्चिक (Scorpio) : आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. नए वाहन के खरीदने का भी योग है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे.
धनु (Sagittarius) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें.
मकर (Capricorn) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं. यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं. क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. पिता से अनबन न करें.
कुंभ (Aquarius) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें.
मीन (Pisces) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा. सुदूर यात्रा से लाभ होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks