शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल सौदेबाजी या खरीदारी में आप बेहद सफल रहेंगे.संवेदनशील मामलों को संभालने में पूरी तरह सफल रहेंगे. इस साल पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती न करें. वाहन सुख मिलेगा.शाम को खरीदारी करने जा सकते हैं.
मेष (Aries) : आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी. क्या न करें- योजनाओं में व्यवहारिता को इग्नोर न करें.
वृष (Taurus) : नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं. आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी. कोई नया अनुबंध भी मिल सकता है. क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
मिथुन (Gemini) : नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं. आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है. आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है. क्या न करें- संवाद में उग्र भाषा का प्रयोग न करें.
कर्क (Cancer) : आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे. मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे. क्या न करें- अपनी एकाग्रता भंग न होने दें.
सिंह (Leo) : आज पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना है. क्या न करें- आज वाहन इत्यादि के उपयोग में लापरवाही न बरतें.
कन्या (Virgo) : आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कोई काम अधूरा न छोड़ें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks