शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है.
मेष (Aries) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं. यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं. क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. पिता से अनबन न करें.
वृष (Taurus) : आज अचानक आपको गुस्सा आएगा, परन्तु जल्द ही वह शांत भी हो जाएगा. पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है. क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें.
मिथुन (Gemini) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा. कोई शुभ समाचार मिलेगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें. क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं.
कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है. धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी. क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें.
सिंह (Leo) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे. क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं.
कन्या (Virgo) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है. क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks