शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा. घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है.
तुला (Libra) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें.
वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है. अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें. क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें.
धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
मकर (Capricorn) : आज भाग्यवश आपका साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा. क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं.
कुंभ (Aquarius) : आज बड़े भाई या पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. नए वाहन के खरीदने का भी योग है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे. खास एहतियात बरतें.
मीन (Pisces) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks