शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है. हालांकि यह मेहनत भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. कोई भी डील करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. उसके बाद ही कोई फैसला लें.
मेष (Aries) : आज के दिन कुछ लाभ के योग हैं. यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है. क्या न करें- आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं.
वृष (Taurus) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है. क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ में खरीददारी न करें.
मिथुन (Gemini) : आज के दिन किसी कार्य विशेष को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें.
कर्क (Cancer) : आज के दिन आपको कोई बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है. बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें.
सिंह (Leo) : आज के दिन परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे. क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें. वरना बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है.
कन्या (Virgo) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा. पर इनका इस्तेमाल सही जगह पर ही करें. क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें. इससे आपको ही परेशानी हो सकती है.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks