राशिफल 16 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 16 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

मेष (Aries) : समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका जीवनसाथी आपको आपके प्रत्येक कार्य में समर्थन देगा। ऑफिस में आप की छवि को कोई खराब कर सकता है। काम करने में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

वृष (Taurus) : आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें।  गले में एलर्जी और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। अपनी दिनचर्या नियमित करें और खान- पान का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन (Gemini) : कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए मंदिर जैसी जगह जाकर शांति का अनुभव करे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer) : धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह (Leo) : जिन बातों को पूरा करने की कोशिश आप कर रहे हैं उन बातों में बार-बार समस्या आती रहेगी। अपना काम किसी और पर ना टालें और स्वयं अपना कार्य करने की आदत डालें। गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दौलत संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे एवं अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा।

कन्या (Virgo) : कई जिम्मेदारियां आपके द्वारा पूरी की जाएंगी, जिससे परिवार वालों की नजर में आप का सम्मान बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा नहीं है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भूमि से लाभ की स्थिति नजर आ रही है। दांत से जुड़ी तकलीफ सता सकती है। किसी की चिकित्सा-दवा में आर्थिक सहायता करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ