राशिफल 16 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 16 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला (Libra) : किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तनाव की वजह से थकान महसूस होगी। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खुद की नापसंद या पसंद पर ध्यान देना आवश्यक होगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आज सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।

धनु (Sagittarius) : हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

मकर (Capricorn) : आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपको अपने भविष्य के लिए धन संचय करना होगा। आज पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में आपकी विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। लव लाइफ का आनंद मिल सकता है। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। कान संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।

कुंभ (Aquarius) : पैसे की कमी के कारण नया काम शुरू होने में बाधा आ सकती है। दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं।

मीन (Pisces) : कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी। आपका आने वाला समय मंगलकारी रहने वाला है। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। आज आपका कुछ समय खरीदारी में बीत सकता है। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ