शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष नौकरीपेशा अच्छे तरीके से काम करेंगे. जो जातक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है और उनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. धार्मिक मामलों में अधिक रुचि ले सकते हैं. भोजन और नींद पर विशेष ध्यान दें. कारोबार में मंदी की संभावना है.
मेष (Aries) : आज आपका मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है. बड़े खर्चों को रोकने में आप सफल रहेंगे. क्या न करें- ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपकी कार्यक्षमता पर सवाल उठे.
वृष (Taurus) : आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बना रहेगा. निवेश के लिए दिन अधिक अनुकूल है. क्या न करें- फिजूल की बातों में समय और बेकार की चीजों में अपना पैसा बर्बाद न करें.
मिथुन (Gemini) : आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे. दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें. क्या न करें- अपनी छवि को सुधारने की कोशिशों में सफल होंगे, लेकिन काम को लेकर लापरवाही न बरतें.
कर्क (Cancer) : आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है. आपका संचित धन भी कम हो सकता है. क्या न करें- आज अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को नुकसान न पहुंचाएं.
सिंह (Leo) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना बन रही है. व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी. क्या न करें- स्वार्थवश कोई फैसला न लें.
कन्या (Virgo) : आज आपको मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी. यदि आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा. क्या न करें- खुद को नुकसान पहुंचाने वाली साझेदारी न करें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks