राशिफल 17 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 17 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष नौकरीपेशा अच्छे तरीके से काम करेंगे. जो जातक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है और उनको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. धार्मिक मामलों में अधिक रुचि ले सकते हैं. भोजन और नींद पर विशेष ध्यान दें. कारोबार में मंदी की संभावना है.

तुला (Libra) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा. प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है. क्या न करें- आज संबंधों को लेकर लापरवाह न बनें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज व्यवसाय में प्रगति होगी. नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें. संबंधों में मधुरता आएगी. क्या न करें- बाहरी खान-पान से आज परहेज करें.

धनु (Sagittarius) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा. यदि आप किसी प्रतियोगी व सकारात्मक कार्य में लगे हैं, सफलता मिलेगी. क्या न करें- आज प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं.

मकर (Capricorn) : आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं. भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन बेहतर है. क्या न करें- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें.

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है. वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं. क्या न करें- अपना काम कराने के लिए गलत रास्तों का सहारा न लें.

मीन (Pisces) : आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा. धन संबंधी मामलों में आप राहत का अनुभव करेंगे. क्या न करें- अपने काम को लेकर किसी प्रकार का समझौता न करें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ