शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है. वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें. दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें. छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है.
मेष (Aries) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं. आज खर्चों में तेजी रहेगी. क्या न करें- आज अपना धैर्य न खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है.
वृष (Taurus) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे. क्या न करें-अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है.
मिथुन (Gemini) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है. किसी सदस्य के बेरुखी से भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है. क्या न करें-वाणी पर नियंत्रण रखें.
कर्क (Cancer) : आज आपके खर्च में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी. एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे. क्या न करें-आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें.
सिंह (Leo) : आज परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे. कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं. क्या न करें-आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है.
कन्या (Virgo) : यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा. शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी. क्या न करें-धैर्य के साथ काम करें. आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks