शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल है. परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है. आप आध्यात्मिक एवं जनसेवा जैसे कार्य करेंगे. आपमें तर्कशक्ति के साथ विनम्रता भी देखने को मिलेगी.
मेष (Aries) : आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और सौभाग्य के साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी. क्या न करें- महत्वपूर्ण लोगों से बात करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें.
वृष (Taurus) : अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे. क्या न करें- आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें.
मिथुन (Gemini) : अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें. क्या न करें- अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए तो निराश न हों.
कर्क (Cancer) : आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं. क्या न करें- आज हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें. इससे आपको फायदा होगा.
सिंह (Leo) : आज रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं. क्या न करें- आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने हाथों से फिसलने न दें.
कन्या (Virgo) : जीवनसाथी के साथ फिल्म देखना सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा. क्या न करें- आज अपने जीवनसाथी द्वारा किसी छोटी बात को लेकर बोले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks