राशिफल 19 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 19 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल है. परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है. आप आध्यात्मिक एवं जनसेवा जैसे कार्य करेंगे. आपमें तर्कशक्ति के साथ विनम्रता भी देखने को मिलेगी.

तुला (Libra) : आज ठीक कम्युनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है. क्या न करें- मिल-बैठकर बात करने से चीजें ठीक की जा सकती हैं.

वृश्चिक (Scorpio) : अपनी कल्पनाओं में कोई खूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं. क्या न करें- प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं.

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है. क्या न करें- आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है.

मकर (Capricorn) : आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे. आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना वक्त आप अक्सर लेते हैं. क्या न करें- आज गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें.

कुंभ (Aquarius) : आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा. कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं. क्या न करें- अपने जीवनसाथी के मामलों में दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है.

मीन (Pisces) : आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है. कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएंगे. क्या न करें- आज अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ