शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा. पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे.
मेष (Aries) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा. आलस न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा. क्या न करें- आज पार्टनर के साथ बेवजह के विवाद को हवा न दें.
वृष (Taurus) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे. नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें. क्या न करें- स्वास्थ्य के लिहाज से आज एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है.
मिथुन (Gemini) : संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा. लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा. सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी. क्या न करें- आज अपने दोस्तों से विवाद न करें.
कर्क (Cancer) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें. नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव से दूर रहें.
सिंह (Leo) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी. पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं. क्या न करें- आज अकेलापन महसूस न करें.
कन्या (Virgo) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं. दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे. आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे. क्या न करें- आज प्रेम में विश्वसनीयता ना खोएं.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks