राशिफल 24 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 24 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ में कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा. पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के कई मौके मिलेंगे. किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे.

तुला (Libra) : आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ पड़ सकता है. क्या न करें- आज तना-तनी के माहौल से खुद को दूर रखें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी. कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा. सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा. क्या न करें- नए अनुबंध के लिए समय उपयुक्त नहीं है.

धनु (Sagittarius) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. क्या न करें- अनजान शख्स पर भरोसा न करें.

मकर (Capricorn) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है. घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा. क्या न करें-अपने व्यवहार में आज नकारात्मकता न लाएं.

कुंभ (Aquarius) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. क्या न करें- अपने काम के बोझ से आज परेशान न रहें.

मीन (Pisces) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है. समय की उपयोगिता को ध्यान में रखें. क्या न करें- आज प्रेम करने के लिए समय सही नहीं है.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ