शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष शेयर बाजार, ब्याज व कमीशन आधारित कार्यों में विशेष लाभ होने की संभावना है. यदि लंबे समय से उधार धन फंसा हुआ है तो आपको मिलने की संभावना है. आपको विरासती संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
मेष (Aries) : आज मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे. क्या न करें - आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम ना उठाएं, जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े.
वृष (Taurus) : आज निद्रा का अभाव रहेगा. मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा. क्या न करें - आज जहां तक संभव हो, इस समय किसी नए संबंध की शुरुआत न करें.
मिथुन (Gemini) : आज कार्य से संबंधित कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है. आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे. क्या न करें - आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें.
कर्क (Cancer) : आज का आपका समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. क्या न करें - आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें और क्रोध न करें.
सिंह (Leo) : आज आपके भाग्य की वृद्धि होगी. वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी. क्या न करें- आज आपसी संबंधों में तनाव, विवाद और पारस्परिक अविश्वास को बिल्कुल भी पनपने न दें.
कन्या (Virgo) : आज स्वास्थ्य को लेकर अपना हïर संभव ख्याल रखें. अपनी शुगर रेगुलर चेक कराते रहें. क्या न करें - आज शराब इत्यादि से दूर रहें और बुरे लोगों के साथ न रहें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks