राशिफल 27 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 27 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें


शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष शेयर बाजार, ब्याज व कमीशन आधारित कार्यों में विशेष लाभ होने की संभावना है. यदि लंबे समय से उधार धन फंसा हुआ है तो आपको मिलने की संभावना है. आपको विरासती संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है.

तुला (Libra) : आज दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा. स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी. क्या न करें- आप चीजों को व्यवस्थित करने में अपना ज्यादा समय बर्बाद न करें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगें भी उठेंगी. क्या न करें - किसी भी अहम फैसले से बचें. खुद पर बिल्कुल भी घमंड न करें.

धनु (Sagittarius) : आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे. क्या न करें - आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे.

मकर (Capricorn) : आज आपके घर में सुख, शांति और आनंद का माहौल रहेगा. धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा. क्या न करें - आज किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं.

कुंभ (Aquarius) : आज आपको यात्रा-प्रवास करने की जरूरत है. सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं. क्या न करें - आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

मीन (Pisces) : आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. जॉब अथवा कारोबार करने वालों की आय में बढ़ोतरी होगी. क्या न करें - आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ