राशिफल 28 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 28 मई: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी. मित्रों से हुई भेंट से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रियपात्र के साथ हुई भेंट आनंददायी होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है.

मेष (Aries) : आज के दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा. परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे. क्या न करें - आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह के बिना कोई पारिवारिक निर्णय न लें.

वृष (Taurus) : आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. क्या न करें- आज किसी उल्टे-सीधे कामों का हिस्सा न बनें.

मिथुन (Gemini) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है. अभ्यास में सफलता मिलेगी. क्या न करें- आज हर प्रकार की मानसिक चिंताओं से दूरी बनाकर रखें. इन्हें खुद पर हावी न होने दें.

कर्क (Cancer) : तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा. क्या न करें- आज शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर बिना सोच-विचार के कोई कदम न उठाएं.

सिंह (Leo) : आज के दिन प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. क्या न करें- दूसरों के निजी मामलों में आज दखल न दें, नुकसान संभव है.

कन्या (Virgo) : आज के दिन उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं. क्या न करें- आज किसी व्यक्ति की जमानत न लें. इससे आपको ही नुकसान हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ