राशिफल 28 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 28 मई: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस साल कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी. मित्रों से हुई भेंट से लाभ होगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. प्रियपात्र के साथ हुई भेंट आनंददायी होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है.

तुला (Libra) : आज के दिन आपको धार्मिक यात्रा या दैवीय-दर्शन का लाभ मिल सकता है. विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है. क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य में उग्रता से बचें. इससे किसी बड़े नुकसान की संभावना है.

वृश्चिक (Scorpio) : आज धार्मिक स्थल की यात्रा होगी और भाग्योदय के प्रसंग भी बनेंगे. क्या न करें - आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें, साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता न करें.

धनु (Sagittarius) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है. विजातीय आकर्षण रहेगा. क्या न करें- आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. कोशिश भर मन को शांत ही रखें.

मकर (Capricorn) : आज के दिन व्यापार में वृद्धि के योग हैं. ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे. क्या न करें - आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें.

कुंभ (Aquarius) : आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे. क्या न करें - आज किसी बड़े निवेश विशेषकर जमीन जायदाद पर जल्दबाजी में फैसला न लें.

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है. व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. क्या न करें - आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ