घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पार्वती नदी में गिर गई थी सरस्वती, दूसरे दिन सर्च के दौरान चट्टान के बीच मिली
बताया गया कि यह हादसा सरकाघाट के थौना गांव की यह घटना है। थौना की चढ़ाई से पिकअप गाड़ी पीछे उतर गई और नीचे घरों के पास जा गिरी। गाड़ी में राशन भरा हुआ था और महिलाएं राशन लेकर डिपो से घर जा रही थी।
मृतक महिलाएं गुजर गहरे गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं, घायलों में ड्राईवर भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली ड्राइवर से बेअंदाजी: पुलिस वाले पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, किया गया अरेस्ट
बतौर रिपोर्ट्स, सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली थौना पंचायत की गुज्जर गैहरा गांव की पांच महिलाएं राशन लेने थौना गांव गई हुई थी। वापसी में उन्हें एक पिकअप पर वापिस घर जाने का मौका मिल गया। महिलाएं भी घर वापसी की जल्दी में जीप पर सवार हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर यह जीप हादसे का शिकार हो गई और सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। दोनों मृतक महिलाओं की पहचान 60 वर्षीय झांसी देवी और 55 वर्षीय दामोदरी देवी के रूप में की गई है। जबकि सरला देवी और कमला देवी को गंभीर हालत के चलते मंडी रैफर किया गया है। वहीं, अमरी देवी का सरकाघाट में उपचार चल रहा है। वहीं, जहां हादसा हुआ, उससे 50 मीटर दूर पीएचसी अस्पताल है। लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टर ना होने की वजह से लोगों ने रोष जताया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks