ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के कई जिलों से लगातार दवा विक्रेताओं द्वारा गड़बड़ी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस सब के बीच प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर प्रशासन ने जिले के 5 दवा विक्रेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में बदलाव पर CM जयराम का बड़ा बयान, जानें क्या बोले
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला प्रशासन के आदेशों पर ड्रग इंस्पेक्टर ऊना विकास ठाकुर के नेतृत्व में डमी ग्राहकों को ऊना में 10 दवा विक्रेताओं के पास बुखार व एंटी बायोटिक सहित अन्य दवाएं खरीदने के लिए भेजा गया।
इस ऑपरेशन में 5 दवा विक्रेताओं ने बिना पर्ची के दवाएं बेची, जिस पर जिला प्रशासन ऊना ने कड़ा संज्ञान लिया तथा ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी से उनके लाइसेंस सस्पेंड करने की अनुशंसा की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्या-क्या दिन दिखाएगा कोरोना; बहन को फूंकनी पड़ी भाई की चिता, 33 साल में ही छोड़ गया
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि डिफाल्टर 5 दवा विक्रेताओं में से एक का लाइसेंस 20 व 21 मई तारीख यानी दो दिन के लिए निलंबित किया गया है, जबकि अन्य चार के लाइसेंस 21 व 22 मई को दो दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks