हिमाचल में माननीयों को VIP बना रही सरकार: मुकेश समेत ये नेता बोले- झंडी नहीं लगाएंगे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में माननीयों को VIP बना रही सरकार: मुकेश समेत ये नेता बोले- झंडी नहीं लगाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से वीआईपी कल्चर लौट आया है। हिमाचल कैबिनेट ने विधायकों को गाड़ी पर झंडी लगाने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है। यह मंत्रियों की झंडी से अलग होगी। 

इसमें तिरंगा नहीं लगाया जा सकेगा। हालांकि, प्रदेश विधानसभा सचिवालय तय करेगा कि विधायकों के लिए झंडी कैसी होगी। वहीं, अब इस मसले को लेकर भी सूबे में राजनीति का दौर शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें: SBI यूजर्स पर नई आफत: ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा और भी चार्जेज बढ़े

कैबिनेट द्वारा विधायकों की गाड़ियों पर झंडी लगाने के लिए निर्णय पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि यह समय ऐसे निर्णय लेने का नहीं था, बल्कि कोरोना को कैसे मात दी जाए, यह सोचने का है। 

मुकेश ने कहा कि वह अपनी गाड़ी पर झंडी नहीं लगाएंगे, जिस तरह के समय में सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है, ऐसे में लोग गालियां ही देंगे। वहीं, मुकेश के इस बयान के बाद सूबे के अन्य कई विधायक भी उनके समर्थन में आ गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम: तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूरा और सटीक ब्यौरा

मुकेश के बाद अब ठियोग के सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा ने दो टूक गाड़ी में झंडी लगाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर विवाद खड़ा करना नहीं चाहते हैं, लेकिन सरका ने यह निर्णय लेने के लिए समय गलत चुना है। 

साफतौर पर कह दूं तो मैं झंडी नहीं लगाने वाला हूं। वह जनता से अलग नहीं हैं। एमएलए पीएसओ रखते हैं, गाड़ियों पर एमएलए लिखवाते हैं, हालांकि यह उनका अधिकार है, लेकिन उन्होंने ना पीएसओ रखा है और ना रखेंगे। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ