शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बीते कल सीएम के अनुपस्थित रहने के चलते इस बैठक को टाल दिया गया था, जिसके बाद आज कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम जयराम सूबे में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही युवक के पास से चिट्टा-चरस और 48 हजार कैश हुआ बरामद, हुआ अरेस्ट
गौर रहे कि कल सर्वदलीय बैठक स्थगित होने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा सूबे में लॉकडाउन लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में सबकी निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, माकपा विधायक राकेश सिंघा शामिल हुए हैं। इसके बाद कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें लगा सकती है। साथ ही प्रदेश के जिलों में कोरोना से पैदा हुए हालत पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में रिश्ते तार-तार: दो बेटियों की आबरू लूटता था पिता, तीसरी पर डाली नजर तो खुली पोल
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने पर भी इस बैठक में विचार किया जा सकता है। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीएम जयराम पहले ही प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर चुके हैं पर कैबिनेट की इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें लगा सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गेंहू काटने के दौरान भिड़ गया दो बहनों का परिवार, चार पहुंचे अस्पताल
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वदलीय बैठक में सभी दलों की ओर से आने वाले सुझावों पर सरकार विचार कर लॉकडाउन लगाने संबंधी निर्णय लेगी। सरकारी कार्यालय बंद करने पर भी निर्णय लिया जाएगा कि कार्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे या फिर आंशिक तौर पर खुलेंगे। स्कूलों व सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय आगे बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों को अपग्रेड करने के बारे में भी सरकार निर्णय ले सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर आई महिला खुद पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई माचिस, भतीजा भी झुलसा
राज्य में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कोविड-19 की समीक्षा करेगी। इस संबंध में राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिक संक्रमित जिलों के लिए सख्त कदम उठा सकती है। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, आक्सीजन का उत्पादन और आइसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर भी फैसला लेगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks