इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से लोगों की रक्षा व सहायतार्थ अभियान कांग्रेस ने बीते कल शुरू किया। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों ब्लॉकों व सभी पंचायतों में कोविड सुरक्षा किट वितरित करने के लिए भेजी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, मचा हड़कंप
वहीं, सेवा कार्य से संबंधित होर्डिंग प्रदेशभर में लगाए गए। लेकिन इन होर्डिंग में की गई एक गलती सूबे के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थकों को रास नहीं आई। दरअसल, इन होर्डिंग में एक तरफ पूर्व पीएम राजीव गांधी का बड़ा फोटो व दूसरी तरफ पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का भी बड़ा फोटो नजर रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के CRPF जवान ने मारी खुद को गोली: पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया जवान
वहीं, होर्डिंग के ऊपरी सिरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, कुलदीप राठौर व मुकेश अग्निहोत्री नजर आ रहे हैं। जबकि नीचे की तरफ हर जिला में उस जिला के पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाया गया है। शिमला जिला में वहां के पार्टी अध्यक्ष का फोटो लगाया गया। लेकिन इन होर्डिंग में कहीं भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को दिल्ली में नहीं मिला ऑक्सीजन, तो मोहाली ले गया पिता- पर नहीं बचा सका जीवन
अब यही बात राजा साहेब के समर्थकों को रास नहीं आई और उन्होंने राजधानी में लगे इन होर्डिंग में से बाली की तस्वीर को तहस-नहस कर दिया। पोस्टर फाड़ने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता बताया जा रहा है। गौरतलब है कि ये सारा इंतजाम बाली की तरफ से था, क्योंकि वह ही प्रदेश में कांग्रेस के कोरोना राहत कार्यों के प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में वीरभद्र सिंह को नजर अंदाज करने की जिम्मेदारी भी पूर्व मंत्री बाली के सिर पर पड़ी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks