शिमला: कोरोना महामारी के मद्देनजर लगे कर्फ्यू के बीच बैंकों में काम काज का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंक अधिकारियों और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
हर शनिवार को भी बंद रहेंगे बैंक:
बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश के बैंकों में मंगलवार से सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक ही लेनदेन का काम होगा और दो बजे बैंक बंद हो जाएंगे। बता दें कि पहले बैंक 4:00 बजे तक खुले रहते थे लेकिन अब समय में बदलाव कर दिया गया है। ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मिलेगी।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव
साथ ही 31 मई तक हर शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। बैंक में मास्क पहनकर न आने वाले और उचित दूरी बनाकर अपनी बारी का इंतजार न करने वाले ग्राहकों को सेवाएं नहीं दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के सात लाख परिवारों को राहत: डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई
बैंकों की ओर से स्थापित आधार सेंटर भी 31 मई तक बंद करने का फैसला लिया गया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने को कहा है। समय-समय पर एटीएम को जांचने के लिए भी कहा गया है ताकि नकदी के अभाव में आम जनता को परेशानियों का सामना न करने पड़े। बैंक प्रबंधनों को सिर्फ पचास फीसदी स्टाफ को ही बुलाने के लिए कहा गया है।
बैंक कर्मियों को प्राथमिकता आधार पर लगेगा वैक्सीन:
सोमवार को हुई इस ऑनलाइन बैठक में बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का मामला भी उठा। प्रदेश सरकार के विशेष वित्त सचिव राकेश कंवर ने समिति को आश्वस्त किया कि इस बारे में स्वास्थ्य सचिव और मिशन डायरेक्टर से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks