बड़ी खबर: हिमाचल में पकड़ा गया 15 करोड़ का नशा; 30 लाख नशीले कैप्सूल की सबसे बड़ी खेप बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: हिमाचल में पकड़ा गया 15 करोड़ का नशा; 30 लाख नशीले कैप्सूल की सबसे बड़ी खेप बरामद

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद ही बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जंग में रात भर चले ऑपरेशन में अवैध तौर पर उत्पादित नशीले कैप्सूल की अबतक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस इस दवा की कीमत 30 करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने करीब 30.2 लाख टेबलेट जब्त की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में जानलेवा हुआ ब्लैक फंगस: IGMC में दो पीड़ित मरीजों की गई जान

पंजाब और पांवटा साहिब पुलिस द्वारा चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में फार्मा कंपनी के मनीष मोहन को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे पुलिए अपने साथ ले गई है। बता दें कि बीते 18 मई को अमृतसर में 50,000 नशे के कैप्सूल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इतनी भारी मात्रा में बरामद ट्रामा** दवा के बाद पंजाब पुलिस के भी होश उड़ गए थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस को देख भागने लगा युवक, दौड़कर पकड़ा तो मिली ढाई लाख की चरस

पूछताछ में पता चला कि दर्द के लिए बनी दवा जिसका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है वह पांवटा साहिब में तैयार हुई थी। बताया गया कि फैक्टरी मालिक उसका पूरा रिकॉर्ड नहीं दे पाया, जिसके बाद ड्रग डिपार्टमेंट का शक और गहरा गया। जांच के बाद अनियमितताएं भी पाई गई। फैक्ट्री में दवा का रॉ मैटीरियल वह तैयार दवाएं भी मौजूद थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-सवेरे: महिलाओं से टकराई कार, एक गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

इसी के चलते पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस मामले पर पांवट साहिब पुलिस के सहयोग से यह छापामारी की। पुलिस टीम कंपनी के दस्तावेजों को खंगाल रही है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई गुरूवार देर रात तक जारी रही।

यह भी पढ़ें: हिमाचली पति-पत्नी ने रिश्तेदार से की ठगी; PGI में नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए 15 लाख

मिल रही जानकारी के मुताबिक ट्रामाडोल के कैप्सूल और अल्प्राजोलम की गोलियां का उत्पादन इस कंपनी में हो रहा था। कंपनी के पास इस दवा को बनाने का लाइंसेंस मौजूद था, लेकिन इतनी भारी मात्रा में यहां नशे से जुडी दवाओं का उत्पादन हो रहा था। इसे देखकर ड्रग्स विभाग के भी होश उड़े हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ