हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: सिंगल मैन बारात लेकर पहुंचा- शादी की और दुल्हन ले आया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: सिंगल मैन बारात लेकर पहुंचा- शादी की और दुल्हन ले आया

बिलासपुरः शादी को लेकर सबके मन में अनेक ख्वाहिशें होती हैं। वहीं, सभी रस्मों में अपने आप में ही एक अलग सा उत्साह देखने को मिलता है। बैंड बाजा, बराती, रिश्तेदार और दोस्त सब शादी में खूब रंग जमाते हैं। 

वहीं, कोविड कर्फ्यू के चलते प्रदेश भर में शादी समारोह पर काफी पाबंदिया लगाई गई हैं। इसी बीच प्रदेश का एक आत्मनिर्भर दूल्हा कोविड कर्फ्यू के कारण काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कुछ इस तरह से आयोजित होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा; यहां पढ़ें शिक्षा मंत्री का अहम बयान

ताजा मामला बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल से सामने आया है। जहां, दूल्हा अकेले ही गाड़ी चला कर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा, सब रस्में निभाने के बाद दुल्हन को अपने साथ घर ले आया। 

बता दें कि कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश भर में कोविड कर्फ्यू की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। जिसके अंतर्गत शादी समारोह में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 साल के लड़के ने निगल लिया जहर, अस्पताल गया पर नहीं बचा; घर में पसरा मातम

इसी बीच कोरोना महामारी के नियमों का पालन करने का मामला घुमारवीं उपमंडल के गांव बबैली में देखने को मिला। जहां दूल्हा अरविंद अकेले ही गाड़ी चला कर अपनी दुल्हन को लेने गया। 

वहीं, दुल्हन के परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गई। इस पूरे मामले पर दूल्हे का कहना है कि जान है तो जहान है। इसके साथ ही अरविंद ने कहा कि इस वक्त लोगों की जान की रक्षा करना सबका कर्तव्य है। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने हिमाचल को भेजा 8 करोड़ का ग्रांट: हर साल मिलने हैं 100 करोड़, जानें

जब माहमारी से जंग जीतेंगे तब दोस्तों को भी बुलाएंगे और धाम भी करेंगे। बता दें कि बबैली गांव के अरविंद की शादी बेहड़ा गांव की पूजा से हुई। सरकार के आदेशों का पालन करते हुए हर बात का खास ख्याल रखा गया। वहीं दुल्हन पक्ष की तरफ से भी शादी में महज पारिवार के ही सदस्य मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ