सोलन: नियम बनाए सरकार और तोड़ें मंत्री। क्या करे जनता? मामला सोलन का है जहां नाहन से भाजपा विधायक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मंगलवार को कर्फ्यू का नियम तोड़ते हुए पाए गए हैं।
मॉल रोड पर गाड़ी में सवार होकर पहुंचे:
विधायक डॉ राजीव बिंदल कर्फ्यू के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र मॉल रोड पर अपनी गाड़ी लेकर पहुँच गए। जबकि उपायुक्त के.सी चमन ने मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें केवल एंबुलेंस, अग्निशमन एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले वाहनों को छूट दी गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिस मां ने पाला, जन्म दिया; बेटों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, SDM ने निभाया फर्ज
विधायक मॉल रोड पर कुछ देर रुकने के बाद गाड़ी से ही बस अड्डे की तरफ रवाना हो गए। मॉल रोड पर गाड़ी आने से दूध और अन्य जरूरी सामन लेने आए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के बीच आपस में चर्चा भी थी कि नियम और पुलिस का डंडा सिर्फ आम जनता के लिए है। नेता-विधायक कानून से ऊपर आते हैं।
राज्यपाल ने ऐसे ही मामले में किया था कानून का पालन:
वहीं ममला तूल पकड़ने के बाद विपक्ष भी राजीव बिंदल समेत सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अमन सेठी ने कहा कि यह बात जगजाहिर है कि जो भी नियम कानून बनाये जाते हैं वो सिर्फ जनता के लिए बनते है। अगर ऐसा नहीं है तो विधायक के वाहन का चालान होना चाहिए। प्रतिबंधित क्षेत्र में विधायक की गाड़ी के प्रवेश से सोलन पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने निभाया अपना वादा, प्रदेश की इन लाखों महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन; आदेश जारी
पूर्व में भी एक बार शाम साढे पांच बजे के बाद मॉल रोड पर गाड़ियों के आवाजाही का प्रतिबंध लगा था। इसी दौरान तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मॉल रोड पहुंचे। लेकिन उन्होंने नियमों का पालन करते हुए। गाड़ी छोड़ पैदल ही मॉल रोड से गुजरे। इस प्रकरण से जनप्रतिनिधियों को भी सीख लेना चाहिए।
विगत चुनाव में डुबो चुके हैं पार्टी की लुटिया:
विचारणीय है कि हाल में ही हुए नगर निगम के चुनाव में राजीव बिंदल को सोलन में चुनाव की कमान दी गई थी। लेकिन राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मामले में अभी तक राजीव बिंदल की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks