यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों में पाया जा रहा यह रोग कोरोना से भी अधिक घातक और कहीं ज्यादा जानलेवा है। हिमाचल प्रदेश के पडोसी राज्यों में भी इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग इसके चलते अपना दम तोड़ चुके हैं।
अलर्ट पर रखा गया हिमाचल को
ऐसे में अब हिमाचल पर भी इस घातक रोग का ख़तरा मंडराने लगा है। हालांकि अभी तक सूबे में ब्लैक फंगस से जुड़ा हुआ कोई मामला रिपोर्ट तो नहीं किया गया है लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन की तरफ से अलर्ट जरूर जारी कर दिया गया है।
आंख की रौशनी तक छीन ले रही है ये बीमारी
देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे इन मामलों में, कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे मरीजों पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है। इन रोगियों की नाक से खून आ रहा है और आंखों पर सूजन आ गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी
साथ ही सांस फूल रही है। आंख की रोशनी प्रभावित हो गई है। ब्लैक फंगस के रोगी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञों के यहां इलाज करा रहे हैं। इसी तरह से प्रदेश के लोगों के भी इसकी चपेट में आने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंजान आदमी से चैट करती थी महिला अधिकारी; नंबर पर भेज दी उसकी अशलील फोटो
विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने बताया कि हालांकि प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियातन अलर्ट रहने को कहा है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि अधिकारियों को इस संबंध में क्लीनिकल जरूरतें पूरा करने के लिए कहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks